दृष्टि
एक संवेदनशील, जागरूक, आत्मनिर्भर और समावेशी समाज के निर्माण में योगदान देना।
परिचय
सर्वजन कल्याण सभा का गठन 31/03/2021 को हि.प्र. सोसाइटी एक्ट 2006 के अन्तर्गत हुआ। प्रदेश स्तर की संस्था, जिसका मुख्य उद्देश्य जन कल्याण है।

केंद्रीय कार्यालय उद्घाटन एवं सांगठनिक बैठक
सर्वजन कल्याण सभा (हि.प्र.)
हमारे बारे में
सर्वजन कल्याण सभा का गठन 31/03/2021 को हि.प्र. सोसाइटी एक्ट 2006 के अन्तर्गत हुआ। सर्वजन कल्याण सभा (NGO) प्रदेश स्तर की संस्था है। सर्वजन कल्याण सभा का मुख्य उद्देश्य जन कल्याण के लिए काम करना है।
सर्वजन कल्याण सभा का गठन 31/03/2021 को हि.प्र. सोसाइटी एक्ट 2006 के अन्तर्गत हुआ। सर्वजन कल्याण सभा (NGO) प्रदेश स्तर की संस्था है। सर्वजन कल्याण सभा का मुख्य उद्देश्य जन कल्याण के लिए काम करना है।
जानकारी का स्रोत: संस्था का पंजीकरण दस्तावेज़
दृष्टि एवं मिशन
एक संवेदनशील, जागरूक, आत्मनिर्भर और समावेशी समाज के निर्माण में योगदान देना।
शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, किसान कल्याण और सामाजिक विकास के माध्यम से जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करना।
ये संस्था के अपने घोषित उद्देश्य हैं।
मूल उद्देश्य
सर्वजन कल्याण सभा निम्नलिखित क्षेत्रों में जन कल्याण के लिए कार्य करती है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु शैक्षिक जागरूकता, सहायता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का संचालन करना।
प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं, जागरूकता अभियानों तथा चिकित्सा शिविरों के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य में सुधार करना।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास, नेतृत्व प्रशिक्षण एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करना।
युवा सशक्तिकरण हेतु खेल, रोजगार-उन्मुख प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व निर्माण से जुड़ी पहलें प्रारम्भ करना।
किसानों के हित में आधुनिक कृषि पद्धतियों को प्रचार, प्रशिक्षण एवं सहयोग कार्यक्रम करना।
जैव विविधता संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा जल-संरक्षण की पहलें एवं जागरूकता।
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु आयोजनों तथा शोध कार्यों का संचालन करना।
आपदा की स्थिति में त्वरित राहत, पुनर्वास तथा जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन।
समाजोपयोगी विषयों पर अनुसंधान एवं उनके निष्कर्षों का प्रकाशन तथा ज्ञान के प्रसार हेतु पत्रिकाओं एवं पुस्तकों का प्रकाशन।
यदि आप संस्था की सामाजिक पहलों में सहयोग करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें।
यदि आप शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, युवा विकास या सामुदायिक गतिविधियों में योगदान देना चाहते हैं, तो हमसे संपर्क करें।
दान/भुगतान संबंधी जानकारी संस्था द्वारा उपलब्ध कराए जाने पर ही यहां दी जाएगी।