पंजीकरण संख्या HPCD-480993170-59599
सर्वजन कल्याण सभापंजीकरण संख्या HPCD-4809

सम्मान समारोह

शिक्षक दिवस पर 10 पंचायतों के सेवानिवृत्त शिक्षकों का भावभीना नागरिक सम्मान

शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित होते सेवानिवृत्त शिक्षक

शिक्षक दिवस (5 सितंबर 2025) के पावन अवसर पर शिक्षा जगत में दीर्घकालिक सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सर्व जन कल्याण सभा की ओर से शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में 10 ग्राम पंचायतों (धानेड़, नाल्टी, स्वाहल, अगहार, नारा आदि) के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अध्यापकों को आमंत्रित कर उनके अमूल्य योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि गुरुजनों का मार्गदर्शन ही समाज को दिशा प्रदान करता है।